23वें संताली भाषा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

SHARE:

धालभूमगढ़।
धालभूमगढ़ युवा क्लब भवन में पारसी जीतकर महा के अवसर पर आयोजित 23वें संताली भाषा दिवस समारोह में सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संताली समाज के लोग, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि अपनी भाषा और लिपि का संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने संताली भाषा की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

यह समारोह अखिल भारतीय संताली लेखक संघ (झारखंड शाखा), संताली भाषा दिवस उत्सव समिति, धालभूमगढ़ तथा माझी परगना महल, कोकपाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। विधायक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन पारंपरिक जोहार अभिवादन के साथ हुआ।

Leave a Comment