Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बहुलिया पंचायत के सालझाटिया गांव निवासी सह झामुमो पंचायत सचिव सुभाष दलाई के पिता प्रफुल्ल दलाई (92) का कुछ दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती स्व. दलाई के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
विधायक मोहंती ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि स्व. प्रफुल्ल दलाई का जीवन अनुकरणीय रहा है और समाज में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, जादूपति राणा, मुन्ना होता, मिथुन कर, स्वपन सिंह समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।









