चाईबासा में गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ की बैठक, जिला कमेटी का पूर्ण गठन

SHARE:

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम | गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में जिला परिषद मीटिंग हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला कमेटी का पूर्ण गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दामोदर बारी ने की, जबकि संचालन गोपीनाथ गोप ने किया।

केंद्रीय समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय समिति से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इनमें प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा, प्रदेश उप सचिव सत्यनारायण बीरुवा, कार्यालय सचिव हिमांशु देवगन और कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर गोप शामिल रहे।

महिला पदाधिकारियों का चयन

बैठक में महिला पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

महिला अध्यक्ष – परवरी कुकल

सचिव – सलोमी मुंडा

उपाध्यक्ष – सुमित्रा माईबारी

उप सचिव – आशा बानरा, सावित्री बिरुवा

मानकी मेलगाड़ी – मनिष कुमार तियू, काले राम


इसके अलावा दशरथ पिंगुवा को कोषाध्यक्ष, वेडजाल वोयपाई को संगठन सचिव, मुकेश चन्द्र गोप और दिवाली खलको को उप सचिव, मानसिंह तियू को कार्यालय सचिव, विश्वनाथ चाक को कार्यालय सचिव और गोपीनाथ गोप को मीडिया प्रभारी चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य चुने गए

बैठक में तेज कुमार खालको, दुबराज बारी, रमेश तियू, रूप सिंह बोदरा, गुरु चरण पिंगुवा, सागर देगम, सुरज हासदा, रेगो बानरा, रासाय सामड, कृष्णा बुडीउली और ब्रजमोहन तियू को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

जवानों की समस्याओं पर चर्चा

बैठक में जवानों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। संघ ने कहा कि बिहार की तर्ज पर गृह रक्षकों को भविष्य निधि, कर्मचारी बीमा और पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष की जाए और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि प्रदान की जाए।

इसके अलावा, 2014 की नियमावली में संशोधन, पुनः नामांकन की प्रक्रिया समाप्त करने, 365 दिन ड्यूटी सुनिश्चित करने, लंबे समय से एक ही जिला कार्यालय या उसके आसपास तैनात जवानों का स्थानांतरण, पोस्ट बुकिंग प्रथा समाप्त करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग रखी गई।

आंदोलन की चेतावनी

संघ ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो जिला समिति आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी।

इस संबंध में संयुक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा और जिला प्रवक्ता गोपीनाथ गोप ने दी।

Leave a Comment

और पढ़ें