Tiranga Yatra Jamshedpur : 15 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा से प्रेरित होगा आयोजन, राष्ट्रभक्ति और सैन्य पराक्रम को समर्पित होगी

SHARE:

Jamshedpur : ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में 15 मई (गुरुवार) को जमशेदपुर में नागरिक बैनर के तले विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। यह यात्रा दोपहर 3 बजे साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से प्रारंभ होगी और पूरे शहर में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी।



यह तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण इकाई के संयुक्त समर्थन से आयोजित की जा रही है, लेकिन आयोजन पूर्णतः गैर-राजनीतिक रहेगा। न तो किसी पार्टी का झंडा होगा और न ही कोई चुनावी प्रतीक चिन्ह। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, सैन्य पराक्रम और भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को लेकर जागरूकता फैलाना है।

बैठक में हुआ योजना का विस्तृत खाका तैयार

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक संयुक्त बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।



घुसकर मारेंगे” – पीएम के वादे को सेना ने किया पूरा: अभय सिंह

प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य रणनीति का ऐतिहासिक प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पहली बार परमाणु संपन्न देश की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। यह दिखाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है।



भारतीय वायुसेना का राफेल मिशन बना ऐतिहासिक मोड़: सुधांशु ओझा

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों के जरिये पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों, 11 एयरबेस और 100 से अधिक आतंकियों को खत्म किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की सैन्य शक्ति और तकनीकी श्रेष्ठता का जीवंत उदाहरण है।

तिरंगा यात्रा का स्वरूप

राजनीतिक झंडे/प्रतीकों का निषेध

पूर्व सैनिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों की भागीदारी

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों की गूंज

शहीदों को समर्पित श्रद्धांजलि

तख्तियों पर वीर सैनिकों के पराक्रम की झलक


यात्रा में शामिल होने के लिए आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं शिक्षाविदों से विशेष अपील की गई है। बैठक के अंत में ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन चंडीचरण साव ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, डॉ राजीव,  संजीव सिन्ह

ा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, अप्पा राव, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, फातिमा शाहीन, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, युवराज सिंह, सूरज सिंह, दीपक पाल, पवन सिंह, आनंद कुमार, सुदीप डे, चंचल चक्रवर्ती, अजय सिंह, मोहम्मद निसार अहमद, विमलकांत झा, रंजीत सिंह, संजय सिंह मुंडा, रविन्द्र सिंह रिंकू, सत्येन्द्र यादव, जय प्रकाश सिंह, दीपक कुमार, गौर चंद्र पटनायक, कृष्णा शर्मा, मोंटू कुमार सिंह, हेमंत नारायण दास, अनूप दास, पिंटू सैनी, नरेश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment