मनोहरपुर प्रखंड सभागार में एसआईआर पर महत्वपूर्ण बैठक, बीडीओ ने दी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी

SHARE:

Chaibasa  : प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को एसआईआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ शक्तिकुंज ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, मुंडा और मानकी व्यापक संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान बीडीओ शक्तिकुंज ने उपस्थित सभी लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का मैपिंग कार्य अधूरा या छूटा हुआ है, वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। इससे मतदाता सूची में छूटे हुए नामों को जोड़ने की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

बीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण की यह प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और सटीक तरीके से पूरी की जानी जरूरी है, जिसके लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं बीएलओ का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

बैठक में मुख्य रूप से डाटा ऑपरेटर आनंद सुरीन, प्रखंड के सभी बीएलओ और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बीडीओ ने अंत में सभी से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के eligible मतदाताओं को दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Comment