मनोहरपुर में मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी, सघन अभियान की हुई शुरुआत

SHARE:

Manoharpur : सघन मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तृतीय चरण के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनोहरपुर में मलेरिया जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार एवं बीपीएम अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ मनोहरपुर क्षेत्र के विभिन्न सीएचवी गांवों और दुर्गम इलाकों में जाकर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करेगा।

अभियान के तहत लोगों को मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच और पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मलेरिया के मामलों में कमी लाना और समय रहते उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

इस अभियान से क्षेत्र में मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ने और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment