Manoharpur:रांची से गुआ जाने के क्रम में शुक्रवार को मनोहरपुर पहुंचीं पूर्व सांसद एवं भाजपा नेत्री गीता कोड़ा ने उंधन में महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से स्थानीय मुद्दों, आजीविका योजनाओं और समूह गतिविधियों की प्रगति पर विस्तार से जानकारी ली।
इसके बाद मनोहरपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने संगठन विस्तार, पार्टी एकता और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। कोड़ा ने कहा कि जनता से सतत संपर्क और मजबूत बूथ प्रबंधन ही आने वाले समय में संगठन की ताकत बनेगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याएं उनके सामने रखीं
अबुआ आवास योजना में धीमी प्रगति
वृद्धा पेंशन की अनियमितता
ग्रामीण सड़कों व पुल-पुलिया निर्माण में देरी
मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण की मांग
गीता कोड़ा ने सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि विकास के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में किशोर डागा, श्याम सुंदर पूर्ति, राजा सुरीन, स्वरूप पति, राजकुमार लोहार, अजय थेबेड़िया, भरत महतो, राजेश महतो, संतोष महतो, जामा ख़ान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।









