Jamshedpur:मानगो के गुरुद्वारा बस्ती में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने किया। इस अवसर पर शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जयंती समारोह के दौरान सामाजिक सरोकार का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के बीच गरम कपड़े, कॉपी, कलम, बिस्कुट, खेलने की सामग्री एवं मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में झामुमो के आंदोलनकारी नेता हरदेव सिंह सहित कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद निर्मल महतो के आदर्शों पर चलने और झारखंड के अधिकारों के लिए उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विजय लेयांगी, हैप्पी तंतुवाई, वाजिब अली, महेश सोरेन, विवेक मुर्मू, सूरज गौड़, डब्बू खान, शाहिद खान, कृष्ण पटवा, जुल्फार खान, राधा देवी, पार्वती देवी, रूबी देवी, अम्बिका सिंह, अर्चना देवी, काजल सरकार, झूमा डे, आरती कुजूर, संगीता देवी, अर्चना पाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।









