जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83वां जन्मदिन जमशेदपुर के तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास एवं उत्सव के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और मल्लिकार्जुन खड़गे की दीर्घायु और मजबूत नेतृत्व की कामना की।
कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बना रहे हैं खड़गे जी – आनंद बिहारी दुबे
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि
> “राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिली है। उनके अनुभव, संघर्ष और नीतियों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है।”
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल थे:
वरिष्ठ नेता सह महामंत्री महेन्द्र कुमार पाण्डेय
प्रदेश सचिव सुरेश धारी
ब्रजेंद्र कुमार तिवारी
संजय सिंह आजाद
रंजीत सिंह
टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा
रंजीत झा, सुशील घोष, सन्नी सिंह, निखिल कुमार, अजय कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि।
कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में खड़गे जी के दीर्घ राजनीतिक अनुभव और सशक्त नेतृत्व की प्रशंसा की।
