Jamshedpur ; चंपई नगर में आयोजित वार्ड नंबर 15 के एसआईआर (SIR) मैपिंग सह वोटर कार्ड जांच शिविर में बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिली। शिविर में खासकर माता-बहनों की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने बढ़-चढ़कर अपने वोटर कार्ड की जांच करवाई। इस अवसर पर वार्ड के सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं गम्हरिया प्रखंड के कर्मचारी उपस्थित रहे और मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों की जांच, नाम, पता व अन्य विवरणों के सत्यापन का कार्य किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अपने वोटर कार्ड की जानकारी जांचने, त्रुटियों में सुधार कराने तथा मतदाता सूची को अद्यतन करने का अवसर देना था, ताकि भविष्य में वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
शिविर की सफलता को लेकर वार्ड के अभिभावक संतोष व्यक्त करते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मतदाताओं को घर के पास ही सुविधा मिलती है और वोटर कार्ड से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासन की एक सराहनीय पहल बताया।









