Kolhan University Students Issues,कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ ने कुलपति से मिलकर 9 अहम छात्र हित मुद्दों पर ध्यान दिलाया, जिनमें लंबित परीक्षाएं, शिक्षकों की वेतन वृद्धि और कॉलेज विकास फंड शामिल हैं। जानें पूरी रिपोर्ट।

छात्रों के भविष्य से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग

Chaobsa: चाईबासा, 24 मार्च 2025: कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के उपसचिव बीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात की और छात्र हित से जुड़े 9 प्रमुख मुद्दों पर ध्यान दिलाया। छात्र संघ ने बताया कि ये समस्याएं पिछले दो वर्षों से लंबित हैं, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

लंबित परीक्षाएं और अंकपत्र को लेकर उठी आवाज

1. विश्वविद्यालय के 2017-20, 2018-21 और 2019-22 स्नातक सत्र के छात्रों की इलेक्टिव द्वितीय पत्र की परीक्षा अब तक आयोजित नहीं हुई, जिससे वे शिक्षक बनने की अर्हता पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अन्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर यहां भी स्पेशल परीक्षा कराकर नया अंकपत्र जारी किया जाए।

2. B.Ed पाठ्यक्रम में एनसीटीई नियमों के अनुसार दो मेथड पेपर होने चाहिए, लेकिन 2015 से केवल एक ही मेथड पेपर पढ़ाया जा रहा है। अन्य विश्वविद्यालयों ने इस गलती को सुधार लिया, लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय में अभी तक परीक्षा नहीं हुई। जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कर नया अंकपत्र जारी किया जाए।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई पर जोर

3. विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है। इसके अलावा, आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया। जांच के बाद ही परिणाम जारी किया जाए।

4. क्षेत्रीय भाषाओं जैसे संथाली, हो, कुरमाली, उड़िया, बांग्ला और कुरुख के लिए अलग-अलग विभाग बनाकर उनकी पढ़ाई शुरू की जाए।

बी.एड, शिक्षकों के वेतन और कॉलेज विकास से जुड़े मुद्दे

5. टाटा कॉलेज, चाईबासा और जे.एल.एन कॉलेज, चक्रधरपुर में बंद पड़ी B.Ed की पढ़ाई फिर से शुरू की जाए।

6. विश्वविद्यालय के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मी और सफाई कर्मियों का 10 महीने से वेतन रुका हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

7. वोकेशनल शिक्षकों का नवीनीकरण नहीं होने के कारण उनकी आजीविका पर संकट आ गया है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। जल्द से जल्द वेतन निर्गत किया जाए।

8. कॉलेज कंटिंजेंसी फंड का 10 महीने से भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कॉलेजों का विकास कार्य ठप पड़ा है।

9. JPSC द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को चार साल से वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं मिली है। जल्द से जल्द वेतन बढ़ाकर बकाया राशि जारी की जाए।

कुलपति ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन

छात्र संघ के इस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कुलपति ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ उपसचिव बीरेंद्र कुमार, छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड, टाटा कॉलेज छात्र संघ सचिव पीपुन बारीक, हीरा लाल गोपे, विवेक पांडे, अनंत कुमार, विद्युत कुमार, अभिषेक साहू सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Journalist Sanjeev Mehta recovery वरिष्ठ पत्रकार  प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता को गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद 2 दिन बाद आया होश सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब द्वारा समय पर जुटाई गई क्राउड-फंडिंग और टीएमएच में विशेषज्ञ देखभाल के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।

Mango flyover construction आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस ने जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के आरोप में विधायक सरयू राय के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कानूनी कार्रवाई और बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Bagbera water crisis पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा निजी पानी के टैंकर की व्यवस्था कर बागबेड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को राहत पहुंचाई गई है, जिससे पूरे भीषण गर्मी में मुफ्त पेयजल सुनिश्चित हुआ है।