केंदाडीह व बेनासोल लैम्पस में धान खरीद का शुभारंभ, किसानों में उत्साह

SHARE:

Musabani:केंदाडीह और बेनासोल लैम्पस में आज धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन कर किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। झामुमो जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने केंदाडीह धान अधिप्राप्ति केंद्र में फीता काटकर औपचारिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित थे प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, मुखिया दुलारी सोरेन, तथा बेनासोल लैम्पस अध्यक्ष गौरांग माहली। समारोह का संचालन गौरांग माहली ने किया, जबकि केंदाडीह लैम्पस के सचिव जयंती हुई ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से स्वागत किया गया तेरेंगा गांव के किसान शिबुराम सोरेन का, जिन्होंने आज पहली बार अपने धान को केंदाडीह लैम्पस में बेचा। झामुमो जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपना धान सीधे लैम्पस में बेचें और बिचोलियों से सावधान रहें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है।

इस कार्यक्रम में अजजा उत्थान मंच जिला अध्यक्ष लोबीन सबर, पंसस दुली रानी सोरेन, ग्राम प्रधान प्रफुल्ल सोरेन, ग्राम प्रधान शिवराज सोरेन, झामुमो नेता सुनील किस्कू, सिंगराई हेम्ब्रम, मितेश हांसदा, केंदाडीह लैम्पस अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामजी किस्कू, समाजसेवी गुरुचरण राजवाड़, हरे मुर्मू, जयंत कुमार दास समेत कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

किसानों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट नजर आया, और इस मौके ने धान खरीदी प्रक्रिया को स्थानीय किसानों के लिए सरल और लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।

Leave a Comment