केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने जताया शोक

SHARE:

Jamshedpur : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक हादसे पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राकेश साहू ने कहा, “यह समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।”

उन्होंने आगे कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए तथा मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Comment