जमशेदपुर
श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 की तैयारी का शुभारंभ रविवार को काशीडीह मैदान में भूमि पूजन के साथ हो गया। यह आयोजन ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के तत्वावधान में संपन्न हुआ। पूजा विधिवत रूप से पंडित गौरांग दास एवं पंडित डब्ल्यू. पांडे के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में रिद्धिमा सिंह ने पूजा संपन्न कराई।
इस बार पूजा पंडाल की थीम अत्यंत आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होगी। पंडाल में राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित कला व स्थापत्य का अद्भुत संगम होगा। साथ ही, राजस्थानी संस्कृति की झलकियों से पंडाल सुसज्जित रहेगा, जिससे यह पंडाल जमशेदपुरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
पंडाल की प्रमुख विशेषताएँ:
थीम: राधा-कृष्ण प्रेम भावना पर आधारित
संस्कृति: राजस्थानी और पारंपरिक भारतीय झलक
ऊँचाई: लगभग 55 फीट
लंबाई-चौड़ाई: 150 फीट
कारीगर: 80 से अधिक, सभी पश्चिम बंगाल के कांठेई, मिदनापुर से
मूर्ति निर्माण: कांटा टोली, कोलकाता से विशेष रूप से तैयार की जा रही आकर्षक प्रतिमा
पर्यावरण अनुकूल (Eco-Friendly) पंडाल
प्राचीन सभ्यता व संस्कृति का समावेश
क्लब के अध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि यह आयोजन पूरे भक्ति, गरिमा और धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडाल निर्माण का कार्य आज से विधिवत शुरू हो चुका है।
वरिष्ठ पदाधिकारी — श्री वीरेंद्र सिंह, कन्हैया पुष्टि, राम कुमार, देबू प्रमाणिक, पवन सिंह, डब्बू साहू, दिनेश सिंह, पुत्तन सैनी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे और भूमि पूजन में भाग लिया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी लगेगा मेला
संघ द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया जाएगा, जो स्थानीय जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
क्लब अध्यक्ष की मीडिया से अपील:
क्लब के अध्यक्ष श्री निर्भय सिंह ने शहर के समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अनुरोध किया कि
हर वर्ष की भांति इस बार भी आप हमारे भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव को अपने माध्यम से सम्मान दें और शहर के श्रद्धालुओं तक इसकी जानकारी पहुँचाने में हमारे सहयोगी बनें।”
