Chaibsha : गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के बीच मां काली की प्रतिमा का कारो नदी के पट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। पुजारी प्रभात कुमार पाणिग्रही ने पूजा-अर्चना कर गुवावासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
महिला भक्तों ने मां काली की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सिंदूर चढ़ाया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही वातावरण भक्तिमय नारों से गूंज उठा।
विसर्जन यात्रा में डीजे की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हुए मां काली को विदाई दे रहे थे। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की, जिससे विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संजय बहादुर, राकेश कुमार यादव, राकेश चक्रवर्ती, दीपक, विजय बहादुर, निमाइ चक्रवर्ती सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने मां काली के अगले वर्ष शीघ्र आगमन की कामना के साथ जयकारों के बीच प्रतिमा को विदा किया।









