कदमा शास्त्रीनगर क्लब के पास आधी रात महिला से पर्स की छिनतई, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

SHARE:

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर क्लब के पास आधी रात एक महिला के साथ पर्स छिनतई की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे हुई, जब शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 की रहने वाली सोनी कुमारी घर लौट रही थीं।

इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के तीसरे दिन यह मामला थाने पहुंचा, जिसके बाद कदमा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र की महिलाएं असुरक्षा की भावना व्यक्त कर रही हैं और देर रात सुरक्षा गश्त बढ़ाने की मांग कर रही हैं।

Leave a Comment