नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्रों को बड़ी सफलता, डालमिया सीमेंट में 6 लाख पैकेज पर चयन

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था Netaji Subhash University के प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देश की अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी Dalmia Cement Private Limited ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से विश्वविद्यालय के दो मेधावी छात्रों का चयन किया है।

चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 6 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज के साथ कोलकाता में ‘सेल्स ट्रेनी’ पद पर नियुक्ति दी गई है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति Madan Mohan Singh ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डालमिया सीमेंट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में छात्रों का चयन संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

वहीं कुलपति Dr. Prabhat Kumar Pani ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सेल्स और मार्केटिंग किसी भी व्यवसाय की रीढ़ होती है और इस क्षेत्र में चयन छात्रों की नेतृत्व क्षमता एवं संचार कौशल को दर्शाता है।

डालमिया सीमेंट द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के विभिन्न चरण शामिल थे। इस सफलता के बाद विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में खुशी का माहौल है और शिक्षकों ने भी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment