पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मोदी व श्रम मंत्री का पुतला दहन

SHARE:

Jamshedpur:भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों को “काला कानून” बताते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने शनिवार को जमशेदपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी एवं श्रम मंत्री मनसुख मांडविया का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिक अधिकारों के हनन के खिलाफ नारेबाजी गूँजती रही।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों के अधिकारों को लगातार कम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि—

फैक्ट्री इंस्पेक्टरों के औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानक जांच, कैंटीन व्यवस्था की समीक्षा जैसे अधिकार छीन लिए गए हैं, जिससे मजदूरों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

यूनियन गठन करने का मूल अधिकार प्रभावित हो गया है। पहले किसी भी संस्थान में 7 कर्मचारियों पर यूनियन गठन संभव था, लेकिन नया कानून इसे समाप्त करने की दिशा में है।

श्रमिकों को आंदोलन करने का अधिकार भी सीमित कर दिया गया है। अब सरकार की अनुमति के बिना विरोध-प्रदर्शन और धरना नहीं किया जा सकता, जबकि पहले केवल सूचना देना पर्याप्त था।

नए प्रावधानों के तहत 12 घंटे कार्य की व्यवस्था “बंधुआ मजदूरी” जैसी स्थिति पैदा कर देगी, जिससे मजदूरों के स्वास्थ्य व जीवन पर गंभीर असर पड़ेगा।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की देखरेख में हो रहा है। उन्होंने मांग की कि मजदूर-विरोधी काले कानून तत्काल वापस लिए जाएं।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में विजय खान, आनंद बिहारी दुबे, डॉ. परितोष सिंह, रियाजुद्दीन खान, राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र तिवारी, अंसार खान, राकेश साहू, गुरदीप सिंह, राजकुमार वर्मा, सुरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रविंद्र मौर्या, राजा सिंह राजपूत, सुरेंद्र शर्मा, शिबू सिंह, अजय शर्मा, अरुण कुमार सिंह, मनोज सिंह, सनी सिंह, संध्या दास समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान मजदूर हितों की रक्षा और श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों की बहाली की जोरदार मांग उठाई गई।

Leave a Comment

और पढ़ें