असम विधानसभा चुनाव में झामुमो का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, पंकज मिश्रा ने अमित नाग के पक्ष में मांगे वोट

SHARE:

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने चुनावी अभियान को और धार दे दी है। जहां सभा स्थल निरीक्षण के बाद पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता एवं स्टार प्रचारक पंकज मिश्रा ने खूमतई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अमित नाग के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने डोई गुरुंग टी गार्डन क्षेत्र में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर झामुमो के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। वही जनसंपर्क अभियान के दौरान पंकज मिश्रा ने कहा कि झामुमो आम जनता, खासकर आदिवासी, किसान और मजदूर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता इस बार बदलाव के लिए मतदान करेगी और अमित नाग को भारी मतों से विजयी बनाएगी।” इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान, पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम सहित पार्टी के अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Comment