Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महिला इकाई ने प्रचार अभियान में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में महिला नेत्रियों का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।
मुसाबनी प्रखंड के तेरेंगा पंचायत के पुरना पानी, तेरेंगा और लड़काडीह गांवों में झामुमो महिला नेत्री गीता माहली के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा।
इस दौरान महिला नेत्रियों ने झामुमो का पर्चा वितरित किया और लोगों से 11 नवंबर को होने वाले मतदान में तीर-धनुष छाप पर वोट देने की अपील की।
स्थानीय स्तर पर झामुमो महिला मोर्चा की सक्रियता से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है, वहीं प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाने के लिए महिलाओं की यह मुहिम अहम भूमिका निभा रही है।









