बिना अनुमति मुख्यमंत्री का पुतला दहन और प्रार्थना सभा में बाधा का झामुमो ने किया विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

जमशेदपुर | 29 जुलाई 2025
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिले के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा विगत दिनों किए गए बिना अनुमति पुतला दहन और प्रार्थना सभा में बाधा उत्पन्न करने की घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

पुतला दहन और प्रार्थना सभा में बाधा पर विरोध

झामुमो नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में बिना प्रशासनिक अनुमति और सूचना के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

इसके अलावा, भुईयांडीह स्थित कालिंदी बस्ती में ईसाई मिशनरी समाज की प्रार्थना सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाधा डाली गई और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया।

झामुमो नेताओं ने कहा कि—

“यह सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए भाजपा नेताओं की घिनौनी साजिश है, जो अब राज्य में धर्म परिवर्तन जैसे बहाने बनाकर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।”

राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि—

इस प्रकार की असहिष्णु और उकसाने वाली गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

विशेष रूप से राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंडित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे झामुमो के वरिष्ठ नेता

झामुमो प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख नेताओं में शामिल थे:

शेख बदरुद्दीन – केंद्रीय सदस्य, झामुमो

प्रमोद लाल – केंद्रीय सदस्य

खुद्दु उरांव – झारखंड आंदोलनकारी

सरोज महापात्रा, प्रीतम हेंब्रम, उमानाथ झा, विनोद डे

नान्तू सरकार, इंद्रपाल सिंह, संदीप चक्रवर्ती, कृष्ण प्रसाद गुप्ता

मोहम्मद शकील गद्दी, पिंटू लाल, मोहम्मद सफरुद्दीन
साथ ही झामुमो के कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

झामुमो नेताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे उत्तेजनात्मक और सांप्रदायिक घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए, ताकि जिले में शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे।

Leave a Comment