JMM Strategy : बिस्टुपुर के एक निजी होटल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री रामदास सोरेन ने अध्यक्षता की। इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम के 17 झामुमो समिति मेंबरों के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार और जिले के सभी मेंबर मौजूद थे।
मंत्री रामदास सोरेन ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार राज्य की जनता को भड़काने का काम कर रही है, जो पार्टी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ जनता को उकसाने का प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा, “हमने अपने महाधिवेशन में झामुमो पार्टी के 17 मेंबरों की नियुक्ति की थी। अब इन सभी मेंबरों का मुख्य कार्य होगा कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को इसकी जानकारी दें और सुनिश्चित करें कि योजनाओं का सही तरीके से लाभ मिले। हम पार्टी के सदस्य हर प्रखंड में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे।”
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झामुमो के सदस्य हर प्रखंड में जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे और साथ ही उन्हें इन योजनाओं के लाभ से जोड़े रखने का कार्य करेंगे। इस कदम से झामुमो ने बीजेपी के खिलाफ अपनी रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है।
मंत्री रामदास सोरेन ने कहा बीजेपी राज्य की जनता को सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रही है, लेकिन हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी पार्टी जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करेगी और लाभार्थियों तक इन योजनाओं का पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।”









