Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘शैतान सोरेन’ जैसे आपत्तिजनक शब्द कहने के विरोध में सीतारामडेरा थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यह शिकायत 28 नवंबर 2025 को दुलाल भुईयां द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिए गए बयान के आधार पर दर्ज की गई। प्रमोद लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक है और ऐसे अपमानजनक शब्द सामाजिक शांति व राज्य की कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि समाज में आपसी सद्भाव कायम रहे।
एफआईआर दर्ज कराते समय उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे—
झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक
झामुमो जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम
झामुमो के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो
झारखंड आंदोलनकारी सपन रॉय
राजन केवर्त, संदीप चक्रवर्ती, प्रकाश चंद्र झा, केपी सिंह, पिंटू लाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर में कहा कि नेता या विपक्ष की आवाज़ उठाने की स्वतंत्रता है, परंतु भाषा की गरिमा और मर्यादा बनी रहनी चाहिए।









