झामुमो ने मनाया “एक साल बेमिसाल” और घाटशिला उप चुनाव की जीत, 51 किलो लड्डू बांटे, आतिशबाजी से गूंजा साकची

SHARE:

Jamshedpur  : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल की उपलब्धियों और घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की ऐतिहासिक जीत की खुशी में साकची गोलचक्कर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया।
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 51 किलो लड्डू आम जनता के बीच वितरित किए और जमकर ढोल-नगाड़े बजाए। मौके पर आतिशबाजी ने उत्सव को और खास बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” और “सोमेश सोरेन जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उत्साह में डूबे नजर आए।

झामुमो नेता उमर खान ने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले एक वर्ष में जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए सीधे लोगों तक लाभ पहुँचाया, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।
वहीं नेता उज्ज्वल दास ने कहा कि यह एक साल उम्मीद, विकास और जनविश्वास से भरा रहा, और घाटशिला उपचुनाव में मिली यह प्रचंड जीत जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

लड्डू वितरण एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में उमर खान, उज्ज्वल दास, कन्हैया रजक, अहमद अंसारी, दानिश राज, राजू अख्तर, मकसूद अंसारी, विजय ठाकुर, डॉक्टर जेड आलम, हरि महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment