असम: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। जहां इसी क्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने बुधवार को असम के चुनावी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गोलाघाट जिले के खूंतई विधानसभा क्षेत्र के पूरा बंगला में आयोजित होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस जनसभा को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे। उधर निरीक्षण के दौरान पंकज मिश्रा ने सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस मौके पर नगर परिषद साहिबगंज के अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान, पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम सहित झामुमो पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।









