Ranchi : झारखंड लोक कल्याण मंच (जेएलकेएम) के केंद्रीय सचिव एवं बाघमारा के सक्रिय नेता प्रदीप महतो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब जनहित की दिशा से भटक चुकी है।
प्रदीप महतो ने अपने बयान में कहा, “संगठन के सुप्रीमो व विधायक जयराम महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र में शायद ही दिखाई देते हैं, लेकिन कोयला क्षेत्रों में उनकी अवैध सक्रियता लगातार बनी रहती है।”

उन्होंने कहा कि अब वे ऐसे संगठन में अपना समय नहीं देना चाहते जो जनहित के मुद्दों की बजाय व्यक्तिगत स्वार्थों और सत्ता-संबंधी लाभ में उलझा हुआ है।
प्रदीप महतो के इस्तीफे को स्थानीय राजनीतिक हलकों में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि बाघमारा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक प्रभाव लंबे समय से रहे हैं।









