16 अक्टूबर को सेल जनरल ऑफिस गेट पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ का धरना-प्रदर्शन आंदोलन

SHARE:

Guaa : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार की संध्या को संघ कार्यालय, गुवा में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में ठेका कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और 16 अक्टूबर को सेल जनरल ऑफिस गेट पर धरना-प्रदर्शन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह कहा गया कि ठेका कर्मी लंबे समय से एक्स्ट्रा ड्यूटी बंद होने, ओवरटाइम रुकने और कर्मचारियों को ‘Highly Skilled’ श्रेणी में प्रमोशन न दिए जाने से परेशान हैं। मजदूरों ने मांग की है कि —

स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।

सेल ऑफिस, सेल अस्पताल, सिविल ऑफिस में ओवरटाइम (OT) बहाल किया जाए।

सप्लाई कर्मियों को Semi-Skilled से Highly Skilled ग्रेड में प्रमोट किया जाए।

ठेका कर्मियों की मजदूरी और कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि मजदूरों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और अब 16 अक्टूबर को सेल जनरल ऑफिस गेट, बोनर तेल पर एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन और घेराव आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों, मानकी-मुंडाओं और स्थानीय संगठनों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, किशोर सिंह, सिंकदार पान, कुंदन थापा सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Leave a Comment