मजदूरों के अधिकारों के लिए झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक ने की महत्वपूर्ण बैठक

SHARE:

करणपुरातो: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक ने गुरुवार को क्षेत्र के सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण जिलास्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना था। इस बैठक के मुख्य अतिथि, संघ के केंद्रीय सचिव राजकुमार यादव उपस्थित थे। जहां उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी की कमी के कारण मजदूर भाई बहन कई प्रकार के लाभों से वंचित रह जाते हैं जहां इस स्थिति को बदलने के लिए उन्होंने सभी मजदूरों को एकजुट होकर एक मजबूत संगठन बनाने का आह्वान किया। वही श्री यादव ने इस बात पर जोर दिया कि मजदूरों का अधिक से अधिक पंजीकरण सरकारी पोर्टल पर होना चाहिए ताकि उन्हें न्यूनतम मजदूरी सहित सभी लाभ मिल सकें। आगे उन्होंने संगठन की मजबूती और विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा की और सभी सदस्यों से सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की। उधर बैठक में यह भी घोषणा की गई कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए जल्द ही धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे जिसमें सभी केंद्रीय, जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से 16 सितंबर 2025 को जिला कार्यालय में और 5 अक्टूबर 2025 से प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की गई है। उधर बैठक की अध्यक्षता साहिबगंज जिलाध्यक्ष मिथुन यादव ने की। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष फुल कुमारी देवी, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पंकज, जिला महामंत्री सह नगर संगठन प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment