Jharkhand Budget 2026-27 पर नीतीश कुशवाहा का बड़ा हमला: “कागज़ों में पास हो रहा बजट, ज़मीन पर नहीं दिख रहा विकास और मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज”

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ (2016-17) के पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने बजट पर तीखा कटाक्ष करते हुए इसे “घोषणाओं का दस्तावेज” बताया।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा 200 करोड़ रुपये से कैंसर उपकरण खरीदने और पेड सिटी स्कैन की व्यवस्था की घोषणा सराहनीय लगती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। अस्पतालों की इमारतें बन रही हैं, लेकिन मरीजों का सही इलाज नहीं हो रहा। बजट हर साल पास हो जाता है, पर आम जनता को उसका लाभ नहीं मिलता।

नीतीश कुशवाहा ने कहा कि करोड़ों के आंकड़ों और विकास दर के दावों के बावजूद गांव, गरीब और मरीज की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि बजट का लाभ धरातल पर दिखाई दे।

Leave a Comment