Jamshedpur:जनता दल यूनाइटेड के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष के रूप में सुबोध श्रीवास्तव की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कराना होगा।
उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करेंगे और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े सभी जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुबोध श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुबोध श्रीवास्तव लंबे समय से पार्टी और समाज के लिए सक्रिय रहे हैं, इसलिए उनके जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।








