Jamshedpur : जिला मैट्रिक परीक्षा में टॉपर रहीं प्रतिमा गोराई को आज बागबेड़ा के गांधीनगर स्थित दांगी समाज भवन में बागबेड़ा महानगर विकास समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा की अगुवाई में किया गया।
प्रतिमा को मेडल, टॉपर कप, मिठाई, साल (शॉल) और गुलदस्ते के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा के माता-पिता कृष्णा गोराई और मुक्तिनाथ गोराई को भी अंगवस्त्र भेंट कर समिति ने सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, अध्यक्ष रितु सिंह, समिति संयोजक विनोद राम, गांधीनगर संयोजक दीपक दांगी, और अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। समिति की ओर से यह भी घोषणा की गई कि प्रतिमा के आगामी पढ़ाई और एडमिशन से जुड़े सभी खर्च समिति द्वारा वहन किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रतिमा ने कहा, “मैं विमेंस कॉलेज से साइंस विषय लेकर पढ़ाई करना चाहती हूं और भविष्य में टीचर बनकर गरीब बच्चों को शिक्षा देना चाहती हूं। विनोद राम ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रतिमा की शादी में भी समिति टेंट, पंडाल, लाइट जैसी सभी व्यवस्थाओं में सहयोग करेगा। कार्यक्रम में मनोरमा देवी, कुसुम रानी, बबीता शर्मा, सरिता कुमारी, श्वेता सिंह, अखिल कुमार, अखिलेश कुमार, राजीव कुमार, विनोद दांगी, मनोज शर्मा समेत सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित थे।









