50 जरूरतमंदों को मिला सर्दी से राहत का सहारा, त्रयम्बक महादेव मंदिर परिसर में कंबल वितरण

SHARE:

Jamshedpur:सर्द मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की एक सराहनीय पहल के तहत त्रयम्बक महादेव मंदिर, सोनारी गांधी रोड परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए 50 कंबलों का वितरण उनके विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जरूरतमंद लोगों के बीच किया।
कार्यक्रम के दौरान मुकुल मिश्रा ने कहा कि सर्दियों में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है। विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में लगातार ऐसे जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंच सके।
इस अवसर पर त्रयम्बक महादेव मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य हरे राम प्रसाद, सुरेश शर्मा, रंजीत प्रसाद, सचिदानन्द सिंह, राज कुमार प्रसाद, मानव तिवारी, सदानंद सिंह सहित तारा देवी, सुमित्रा देवी, शोभा देवी, डॉली प्रसाद, सुनीता कुमारी और जया देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की अपील की।

Leave a Comment