संघ के पथ संचलन में शामिल हुए विधायक सरयू राय

SHARE:

Jamshedpur  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार सुबह मानगो नगर, जमशेदपुर के स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन निकाला। स्वयंसेवक पारंपरिक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में कदम से कदम मिलाते हुए डिमना रोड से होकर गुज़रे।

इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी पथ संचलन के समापन स्थल स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना मैदान में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का समापन प्रार्थना के साथ हुआ। विशेष बात यह रही कि इस एकत्रीकरण में वे स्वयंसेवक भी शामिल हुए जो पूर्ण गणवेश में नहीं थे। उनके लिए अलग पंक्ति बनाई गई थी, ताकि अनुशासन और गरिमा बनी रहे।

समापन अवसर पर जानकारी दी गई कि दशहरा के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर  सभी बस्तियों में विकेन्द्रित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Leave a Comment