श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली का भव्य श्रृंगार एवं विशेष पूजा संपन्न, श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण

SHARE:

Jamshedpur : इस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में कार्तिक मास की अमावस्या के शुभ अवसर पर सोमवार को मां काली का भव्य श्रृंगार एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई। पूजा के उपरांत मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या को मां काली की विशेष पूजा और श्रृंगार का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा, “मां काली की प्रतिदिन पूजा होती है, लेकिन कार्तिक अमावस्या का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, क्योंकि इसी दिन दीपावली मनाई जाती है। इस अमावस्या के छठे दिन लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू होता है, जिससे यह तिथि और भी पावन मानी जाती है।”

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

विशेष पूजा का विधिवत संचालन बांकुड़ा निवासी पूरोहित शिव शंकर चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमाशंकर बेरा, सुजीत राउत, हरिशचंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, राजीव कुमार झा, कमलेश राय, राजेश पाठक, संतोष सिंह, रंजीत, अजीत सहित समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Leave a Comment