Jamshedpur:जूस्को लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा के निधन से उद्योग जगत और टाटा समूह में गहरा शोक व्याप्त है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने उनके असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिन्हा का जाना झारखंड के औद्योगिक एवं नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है।
राजेश शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय सिन्हा टाटा समूह के बेहद व्यवहारकुशल, संवेदनशील और जन-हितैषी अधिकारी थे। वे जमशेदपुर शहर की आम जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाने में हमेशा अग्रणी रहते थे और हर मुद्दे पर समाधान-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते रहे।
वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि सिन्हा उनके अत्यंत प्रिय मित्र थे।
“हमारी अक्सर विभिन्न विषयों पर बातचीत होती थी। वे हमेशा लोगों की सुविधा और हितों के बारे में सोचते थे। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है,” — भावुक होते हुए शुक्ल ने कहा।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।









