जमशेदपुर : जमशेदपुर के हिंदू पीठ में गणेश उत्सव का आयोजन इस बार भी धूमधाम के साथ किया गया। यह तीन दिवसीय उत्सव विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।
हिंदू पीठ में विशेष सजावट और लाइटों की व्यवस्था की गई, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। संध्या समय गणपति बप्पा की आरती और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजय बॉस, संयोजक शंभू नाथ सिंह, ए.के. श्रीवास्तव, चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के मानव केडिया, चंद्रभान सिंह, ब्रह्मदेव शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता विजय खां और अनिल मोदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजसेवियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भक्तगण नृत्य और संगीत की धुन पर पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में डूबे दिखे। भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
इस वर्ष भी 100 से अधिक वालंटियरों ने पार्किंग, प्रसाद वितरण और मंदिर के अन्य कार्यक्रमों में मदद की, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। हिंदू पीठ में यह सातवां साल है जब गणेश उत्सव का आयोजन किया गया।









