हर हर महादेव सेवा संघ का 25वाँ कंबल सेवा अभियान, बागबेड़ा में ठंड से मिली राहत

SHARE:

Jamshedpur:कड़ाके की ठंड के बीच बागबेड़ा और आसपास के इलाकों में मानवता की गर्माहट महसूस हुई, जब हर हर महादेव सेवा संघ ने अपना 25वाँ कंबल सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में पिछले ढाई दशक से चल रहा यह सेवा अभियान जरूरतमंदों के लिए भरोसे का नाम बन चुका है।

इस क्रम में बागबेड़ा, कीताडीह, बाबू कुंवर सिंह स्मारक, सिद्धू कानू मैदान, सीपी टोला सहित कई क्षेत्रों में कंबल वितरित किए गए। कंबल पाते ही बुजुर्गों, गरीबों और असहाय लोगों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान साफ दिखाई दी। ठंड से राहत मिलने पर लाभार्थियों ने सेवा संघ के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “सेवा ही हमारी साधना है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही संघ का मूल उद्देश्य है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।” उन्होंने बताया कि संघ पिछले 25 वर्षों से निरंतर इसी भावना के साथ कार्य कर रहा है।

हर हर महादेव के जयघोष के साथ गूंजता यह सेवा अभियान न सिर्फ राहत पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहभागिता का संदेश भी दे गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सदस्यों और स्थानीय सहयोगियों—दुर्गा कुमार, किशन दास, माखन साहू, कान्ता सरकार, कुन्ती खंडायत, नंदिनी साहू, विकास बरहापुरिया, संदीप शर्मा बॉबी, ललन यादव, रमेश प्रसाद, रोशन सिंह, सरिता देवी, मुखिया बुधराम टोप्पो, धनंजय उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, बबलू पाठक, जयंत कुमार सिंह, संजय सिंह, अवधेश ठाकुर, अमित शर्मा, मिथिलेश कुमार, विशाल सिंह, राहुल सिंह, मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, पवन ओझा, पवित्रा देवी, विनोद राम सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment