Congress Rally : सिंहभूम जिला कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ 25 मई को साकची में आयोजित, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता करेंगे संबोधित

SHARE:

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा 25 मई 2025 को जमशेदपुर के साकची में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गंगा रिजेंसी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं प्रदेश सचिव सह साकची प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी ने विस्तृत जानकारी दी।


नेताओं ने बताया कि यह रैली अपराह्न 3:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के शीर्ष नेता शामिल होकर संविधान की रक्षा को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, राज्यसभा सांसद गुरमीत सिंह सप्पल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री राधाकृष्णन किशोर, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।



प्रेस वार्ता में कहा गया कि रैली में जिले के प्रखंड, मंडल, पंचायत और वार्ड स्तर के कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम जनता को आमंत्रित किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि यह रैली भारतीय संविधान को बचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है।



रैली को सफल बनाने के लिए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स विभिन्न प्रखंडों और मंडलों में लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं और हर समाज के प्रतिनिधियों को इस जन आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रेस वार्ता में आनन्द बिहारी दुबे, राकेश कुमार तिवारी, एल.बी. सिंह, राकेश साहू, राजेश चौधरी, विनोद यादव, प्रमोद मिश्र, संगीता ओझा और हरिहर प्रसाद उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें