Jamshedpur:जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में शनिवार को कार्य का अंतिम दिन रहा। 1 मार्च से 8 मार्च तक होली अवकाश रहेगा और न्यायालय पुनः 9 मार्च को खुलेगा। अवकाश से पूर्व न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन सह राज्य बार काउंसिल चुनाव के उम्मीदवार राजेश कुमार शुक्ला न्यायालय पहुंचे और अधिवक्ताओं से मुलाकात कर होली की बधाई दी।
होली मिलन समारोह में जिला जज कंकन पट्टेदार, प्रधान कुटुंब न्यायालय के जज अजीत कुमार सिंह, एडिशनल कुटुंब न्यायालय के जज धीरज कुमार, जिला जज आनंदमणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
विशाल गौरव तथा रजिस्ट्रार सिद्धांत तिग्गा सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और पकौड़ी-जलेबी का आनंद लिया।
कार्यक्रम में जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन समेत संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
इसके पश्चात कमर्शियल टैक्स बार में भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां चेयरमैन खजांची लाल मित्तल, अध्यक्ष वासुदेव चटर्जी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल हुए।
अधिवक्ताओं ने वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला का स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और आगामी चुनाव में समर्थन देने की बात कही।
इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, पवन कुमार तिवारी, निलेश कुमार, कांतानंद सोनी, रामाशंकर पांडेय, त्रिलोकी नाथ ओझा, जन्मेजय सिंह, गोपाल शर्मा, अंजन कुमार साहू, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार दुबे, विनोद कुमार ठाकुर सहित कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।








