राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ में 540 लोगों ने किया रक्तदान, रेड क्रॉस भवन में हुआ आयोजन सम्पन्न

SHARE:

Jamshedpur : राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ का आयोजन आज रेड क्रॉस भवन, जमशेदपुर में किया गया, जिसमें 540 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के पेट्रन सदस्यों ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से आसिफ महमूद, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अशोक मोदी, पूरबी घोष, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव श्रीमती नलिनी राममूर्ति, रेड क्रॉस रक्तदान समिति के अध्यक्ष अरुण बाकरेवाल, श्रीमती रवीन दुग्गल, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, समाजसेवी गणेश राव और चन्द्रमोहन सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया।

श्रीमती नलिनी राममूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम लगातार रक्तदान के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य कर रही है और शहरवासियों के लिए समर्पण का परिचय देती है।
वहीं उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जैसे पूर्वी सिंहभूम में रेड क्रॉस ने मानव सेवा को नई ऊंचाई दी है, वैसे ही अब पूरे राज्य में भी यह संगठन जनसेवा की दिशा तय करेगा।

एहसिन फाउंडेशन के अध्यक्ष आसिफ महमूद ने कहा कि रेड क्रॉस ने लोगों में रक्तदान की भावना जागृत की है, जिसके कारण हजारों लोगों को जीवनदान मिल रहा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में चन्द्रमोहन सिंह, अशोक मोदी, गणेश राव, बी.एन.पी. गुप्ता, जय प्रकाश राय (चमकता आईना), प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्धाज, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी के नेतृत्व में पूरी टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।
रेड क्रॉस के एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, डी.के. घोष, दीपक मित्रा, राजेश मोहन प्रसाद, गीता सिंह, अशोक सिंह, कौशिक राय, जयप्रकाश सिंह, राकेश मिश्र, मनोज सिंह, सरस्वती सरकार, अरविंद सरकार, विशाल सिंह, राधेश्याम कुमार, समीर सरकार और चन्द्रनाथ सरकार ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अंत में विजय कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं और आयोजन टीम के प्रति आभार जताया और कहा कि जो रक्तदाता आज रक्तदान नहीं कर सके हैं, वे 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को जमशेदपुर ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान कर सकते हैं।

Leave a Comment