Jamshedpur:एमजीएम थाना क्षेत्र के बेताकोचा भूत बंगला स्थित एक स्टोन चिप्स-डस्ट मिक्सचर फैक्ट्री में काम के दौरान एक महिला मजदूर का हाथ कट जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में फैक्ट्री मालिक सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता राबड़ी प्रमाणिक, जो पलासबनी पंचायत के बेताकोचा की रहने वाली हैं, ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में फैक्ट्री मालिक आशीष यादव, सुपरवाइजर राजू कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
घटना 24 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब काम के दौरान मिक्सचर मशीन में अचानक उनका हाथ फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और फैक्ट्री के संचालन से जुड़ी सभी कागजी प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।









