साहिबगंज: बिहार चुनाव के मद्देनजर झारखंड बिहार की सीमावर्ती इलाके में साहिबगंज जिला प्रशासन की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है। जहां बिहार में पहले चरण के दौरान 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जैप 9 कमांडेंट कुसुम पुनिया एवं सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद ने मंगलवार को मोटर बोट से गंगा नदी से सटे बिहार झारखंड सीमा क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गंगा से सटे बिहार बॉर्डर के दियारा क्षेत्र व गंगा नदी क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया। वही इस दौरान अधिकारियों ने कई दियारा इलाकों में जाकर वहां का माहौल भी परखते हुए दियारा इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कई तरह की आवश्यक जानकारियां भी ली। उधर निरीक्षण के बाद मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बिहार चुनाव से पूर्व झारखंड बिहार बॉर्डर पूरी तरह से सील रहेगा। वही गंगा नदी में मोटर बोट से पुलिस की पैनी नजर रहेगी और दियारा में पुलिस बल तैनात रहेंगे। उधर बिहार चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सीमा की सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी।









