पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी ने मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की बैठक में थाना प्रभारियों को दिए कई दिशा निर्देश

SHARE:

साहिबगंज: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की बैठक की। जहां बैठक के दौरान पिछले अक्टूबर माह में जिले के सभी थानों में दर्ज किए गए प्राथमिकी की बारीकी से समीक्षा करते हुए लंबित कांडों में आवश्यक प्रगति लाते हुए जल्द से जल्द समीक्षा रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया। वही लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से जानकारी ली कि कितने मामलों का अब तक निष्पादन किया गया है और कितने मामले अभी तक लंबित है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में बढ़ी चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को लेकर कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि गस्ती, वाहन जांच अभियान, मनचलों लड़कों पर पैनी नजर रखने समेत कई अन्य तरह के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर कई वरीय पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Comment