घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम: धर्मबहाल पंचायत, घाटशिला प्रखंड में मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुखिया संघ की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कमिटी को भंग कर नई जिला कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
नवगठित जिला कमिटी
नई कमिटी में पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जो इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: कान्हु मुर्मू
कार्यकारी अध्यक्ष: दुलारी सोरेन
महासचिव: अनीता मुर्मू
उपाध्यक्ष: राकेश चंद्र मुर्मू, पानो सरदार, परबत हांसदा, डोमन नायक, पार्वती मुर्मू, फूलमुनि मुर्मू
सचिव: सुनील किस्कू
सहायक सचिव: ईसाक बाखला
संगठन सचिव: तपन मुर्मू, करिया हेंब्रम
कोषाध्यक्ष: मोहन सोरेन, सुनीता नाग
सोशल मीडिया प्रभारी: निताई मुंडा, सुमन सिरका
बैठक में निर्णय लिया गया कि शेष पदों पर नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।
विकास फंड को लेकर आंदोलन की चेतावनी
बैठक में पंचायतों को समय पर पर्याप्त विकास फंड उपलब्ध कराने की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो जिला मुखिया संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा, जिसमें धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपना शामिल होगा।
अध्यक्ष कान्हु मुर्मू ने कहा
हम पंचायतों को मिलने वाले अधिकार, 15वें वित्त आयोग फंड और राज्य वित्त आयोग फंड को समय पर लाने का प्रयास करेंगे। जब तक ग्रामीण विकास के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिलते, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”
सुशासन और विकास का संकल्प
बैठक में यह भी तय किया गया कि जिला मुखिया संघ पंचायत स्तर पर सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।
