साहिबगंज: शहर के गुल्ली भट्टा स्थित मां बम काली पूजा समिति, पोखरिया स्थित बड़ी काली पूजा समिति, झंडा मेला काली पूजा समिति एवं बायसी स्थान मां काली पूजा समिति का गुरुवार को धूमधाम तरीके से भव्य रूप में विसर्जन जुलूस निकाला गया। जहां विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। उधर मां बम काली की प्रतिमा को रस्सी लगाकर श्रद्धालुओं के द्वारा खींचकर और जयकारा लगाकर श्रद्धालु गंगा नदी के किनारे ले जा रहे थे। वही पोखरिया बड़ी मां काली को 32 कहार के कंधे पर सवार होकर बड़ी मां काली महारानी को शहर में भ्रमण कराते हुए हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालु विदाई देने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़े हुए थे। उधर जगह जगह पर बड़ी मां काली पूजा समिति पोखरिया एवं गुल्लीभट्टा बम काली पूजा समिति की प्रतिमाओं का भव्य तरीके से लाल चुनरी ओढ़ाकर स्वागत व पूजन किया गया। जहां पोखरिया स्थित बड़ी मां काली महारानी के हाथों में प्रज्वलित दीपक जो पूजा के समय प्रज्वलित होती है और विसर्जन तक हाथों में प्रज्वलित रहती है वो कितना भी हवा चले आंधी आए प्रज्वलित दीपक कभी नहीं बुझती है जहां मां बड़ी काली महारानी पोखरिया की महिमा अपरंपार है। उधर काली प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा जयकारा लगाने से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा है। वहीं हर तरफ मां काली का ही जयकारा लोग लगा रहे थे। उधर मां काली के विसर्जन जुलूस में पारंपरिक हथियारों से लैस लोगों की टोलियां अखाड़े में तरह तरह के कलाबाजी का प्रदर्शन करते हुए शहरवासियों का मनमोह ले रहे थे। उधर काली पूजा समिति के द्वारा निकाले गए विसर्जन जुलूस में अखाड़े में कलाबाजी को देखने के लिए शहरवासियों का भीड़ का जमावड़ा लगा हुआ था और चारों तरफ भक्तिमय माहौल था। उधर पुलिस प्रशासन के कड़ी सुरक्षा में विसर्जन को ले जाया जा रहा था जहां शहर के हर मोड़ और चौराहे पर पुलिस बलों की तैनाती सुरक्षा के लिए लगा दिया गया था जहां कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें। उधर स्थानीय शकुंतला घाट व बिजली घाट पर काली प्रतिमाओं के विसर्जन सुचारू रूप से करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उधर विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त हेमंत सती व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल समेत भारी संख्या में थाना प्रभारियों व अतिरिक्त पुलिस जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटनाओं को तुंरत रोका जा सकें।









