गुवा में छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान, लाइटिंग और सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम

SHARE:

Guwa:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गुवा और आसपास के इलाकों में श्रद्धा और सेवा का संगम दिखाई दे रहा है। गुवा कुसुम घाट, कल्याण नगर घाट और योग नगर शिव मंदिर छठ घाट में समिति सदस्यों और समाजसेवियों ने मिलकर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया।

बस स्टैंड से घाट तक करीब 100 मीटर दूरी तक बिजली लाइटों से सजावट की गई है। इस व्यवस्था में समाजसेवी सरजू साहू, विक्की साहू, मनीष साहू और उदय साहू का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वाद इंटरप्राइजेज के माध्यम से टेंट और सुविधाजनक व्यवस्था भी की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

छठ पर्व का शुभारंभ 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से हुआ।
26 अक्टूबर (रविवार) को खरना का आयोजन होगा।
27 अक्टूबर (सोमवार) की संध्या में श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे,
जबकि 28 अक्टूबर (मंगलवार) की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ मैया से आशीर्वाद की कामना करेंगे।

साफ-सफाई और तैयारियों में कमिटी के सदस्य मुन्ना साहू, राजू ठाकुर, गोविंद पाठक, टिंकू प्रसाद, केसी राय, सूरज साहू और साजन सिंह सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे।

गुवा में इस बार का छठ पर्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि समाजिक एकता और सामूहिक प्रयास का सुंदर उदाहरण बन गया है।

Leave a Comment