gupt-navratri-navami-puja- सोनारी दोमहानी में गुप्त नवरात्र नवमी पूजा का आयोजन, भक्तों से शामिल होने की अपील

SHARE:

जमशेदपुर: सोनारी स्थित श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली माता मंदिर में गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर नवमी तिथि को विशेष पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के महंत सीताराम शरण चौधरी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा।

नवमी तिथि पर विधि-विधान से पूजा-पाठ, हवन एवं कन्या कुमारी भोजन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, हाल ही में मंदिर परिसर में 18 पूजा दुर्गा माता की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई है, जिससे क्षेत्र का धार्मिक वातावरण और भी भक्तिमय हो गया है।

मंदिर में काली माता, मां बगलामुखी सहित दस महाविद्याओं की नियमित पूजा-अर्चना भी की जाती है। गुप्त नवरात्र के दौरान यहां विशेष साधना और अनुष्ठानों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

मंदिर प्रबंधन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अपील की है कि वे नवमी तिथि पर समय से मंदिर पहुंचकर पूजा, हवन एवं कन्या कुमारी भोजन में भाग लें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Comment

और पढ़ें