Chaibasha : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत गोपीपुरा गांव में खेल को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट का वितरण किया गया। यह पहल क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सोनाराम सिंह के निर्देश पर की गई।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सीताराम गोप ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को जर्सी सेट प्रदान किए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना को बनाए रखने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास करने की अपील की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें अवसर और सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि गोपीपुरा के युवा खिलाड़ी भविष्य में न केवल क्षेत्र, बल्कि जिले और राज्य का भी नाम रोशन करेंगे।
स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है।









