जमशेदपुर। टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 09 स्थित यंग बॉयज़ क्लब की ऐतिहासिक माँ काली पूजा इस वर्ष अपने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर रही है। बुधवार को गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर 22 फीट ऊँची माँ भद्रकाली की प्रतिमा और थीम आधारित विराट पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ।
पूजन कार्य पुरोहित स्वपन भट्टाचार्जी ने कराया, जिसके साथ ही पंडाल निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई। 50वें वर्ष के अवसर पर पहली बार पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा थीम आधारित भव्य पंडाल का निर्माण होगा, जो प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, शंभु सिंह, जिला पार्षद कविता परमार, मंजू सिंह, सिद्धेश सिंह, राजेंद्र सिंह, झामुमो नेता पवन सिंह, बबन राय और अंकित आनंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, महासचिव प्रदीप राजवार, कोषाध्यक्ष लोकेश प्रसाद समेत रजीत सिंह सन्नी, विशाल सिंह, धीरज मिश्रा, नवीन सोलंकी, नंदू सिंह, शशि कुमार, शशिकांत, संतोष मिश्रा, आलोक कुमार, अभिनव, विराट, हिमांशु, भावेश मिश्रा, रंजीत मिश्रा, रोहित सिंह, सुमंत मिश्रा, निखिल, निहाल, निशांत, अभय पांडेय, बाबू राव, अरविंद पांडेय, नीरज पांडेय, सुमित जैसवाल, अमरनाथ सिंह, नंदू सरदार समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि इस गोल्डन जुबली वर्ष की पूजा को ऐतिहासिक और विराट बनाने में सब मिलकर सहयोग करें। पाँच दशकों से निरंतर आयोजित हो रही यह पूजा अब सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के रूप में स्थापित हो चुकी है।









