घाटशिला में विधायक मंगल कालिंदी ने चलाया जनसंपर्क, झामुमो को वोट देने की अपील

SHARE:

Ghatshila: जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में लोगों से समर्थन की अपील की।

विधायक ने कहा कि दिवंगत नेता रामदास दा ने हमेशा निष्पक्ष भाव से जनता की सेवा की। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता में रखा। अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन उन्हीं अधूरे सपनों को साकार करने के लिए जनता के बीच उतरे हैं।

मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने हर वर्ग, हर तबके के विकास के लिए कार्य किया है — चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली या युवाओं के रोजगार की बात हो। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में विकास की गूंज गांव-गांव तक पहुंच रही है।

जनता से अपील करते हुए विधायक ने कहा, “झामुमो को समर्थन देना मतलब झारखंड के विकास को मजबूत करना। हेमंत सरकार ने जनहित में जो कार्य शुरू किए हैं, उन्हें और आगे बढ़ाने के लिए सोमेश सोरेन को विजयी बनाना जरूरी है।”

Leave a Comment